Hot Topics

कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी:मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने तिरंगा लेकर भारतीय दल की अगुवाई की; किंग चार्ल्स ने किया उद्घाटन

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू हो गई है। भारत की ओर से वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने तिरंगा लेकर दल की अगुवाई की। मीराबाई दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं। वहीं लवलीना ने टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे पहले ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने उद्घाटन किया। इसके बाद 74 देशों के खिलाड़ियों का मार्च-पास्ट शुरू हुआ। इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक बैंड वाल्टोस समेत कई कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। समारोह में स्कॉटिश सिंगर टॉम वॉकर भी परफॉर्म करेंगे। ओपनिंग सेरेमनी की 5 तस्वीरें देखिए… ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत स्कॉटलैंड की संस्कृति और विरासत के वीडियो से हुई। इसके बाद किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला एरिना पहुंचे। उनके साथ प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम भी मौजूद रहे। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम का राष्ट्रगान ‘गॉड सेव अवर किंग’ प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रगान के बाद एक-एक कर कॉमनवेल्थ देशों के खिलाड़ियों का मार्च-पास्ट शुरू हुआ, जबकि भारतीय दल की एंट्री का इंतजार है। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक चलने वाले इन खेलों में भारत 126 खिलाड़ियों के दल के साथ हिस्सा ले रहा है। ओपनिंग सेरेमनी ग्लासगो के ओवो हाइड्रो एरिना में हो रही है, जहां करीब 13 हजार दर्शकों की मौजूदगी है। इससे पहले भारत ने लॉन बॉल्स में दो जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं, भारतीय ध्वजवाहक लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में सीधे पहुंचने के कारण बिना मुकाबला खेले ही कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर चुकी हैं। मीराबाई और लवलीना भारत की अगुआई करेंगी सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक और बैटन बियरर की जिम्मेदारी ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन संभालेंगी। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने दोनों खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की थी। मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी कई पदक जीत चुकी हैं। वहीं लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2023 में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला के शामिल हो सकते हैं 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला के ग्लासगो कार्यक्रम में भी पहुंचने की उम्मीद है। सेरेमनी में ब्रिटेन के कई कलाकार परफॉर्म करेंगे। किंग चार्ल्स III यूनाइटेड किंगडम और अन्य 14 राष्ट्रमंडल देशों के राजा हैं। वहीं क्वीन कैमिला किंग चार्ल्स की पत्नी और महारानी हैं। कौन-कौन परफॉर्म करेंगे? कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर टॉम वॉकर परफॉर्म करेंगे। वह अपने लोकप्रिय गाने ‘लीव अ लाइनट ऑन’ के लिए जाने जाते हैं। सेरेमनी में स्कॉटलैंड के कई मशहूर सिंगर केटी टनस्टॉल, सिंगर कैलम बिट्टी, नीना नेस्बिट्ट, नाथन इवांस परफॉर्म करेंगे। इनके अलावा म्यूजिक डुओ सैंट फंक्स और वाल्टोस भी परफॉर्म करने वाले हैं। छह बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व स्कॉटिश साइक्लिस्ट क्रिस होय भी स्पेशल गेस्ट होंगे। होय को 2024 में स्टेज-4 कैंसर का पता चला था। कहां देख सकते हैं ओपनिंग सेरेमनी? ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनल्स पर होगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगा। भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले यहीं दिखाए जाएंगे।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.