किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स का उद्घाटन हुआ। एससीओ समिट के लिए बिश्केक में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई वैश्विक नेता शामिल हुए। यहां 50 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद रहे। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 31 अगस्त से 6 सितंबर तक चलने वाले इन खेलों में 104 देशों के करीब 4 हजार खिलाड़ी और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। आयोजन में 42 से अधिक पारंपरिक खेल स्पर्धाएं होंगी। इनमें घुड़सवारी, घोड़े पर तीरंदाजी, बाजपालन, घुड़सवार कुश्ती, कोक-बोरू, कमानबाजी, बेल्ट कुश्ती और मध्य एशिया के बौद्धिक खेल शामिल हैं। इसमें भारत ने 87 सदस्यीय दल भेजा है, जिसमें 73 खिलाड़ी, 10 सांस्कृतिक कलाकार और 4 वैज्ञानिक कार्यक्रम के प्रतिनिधि शामिल हैं। इन खेलों की शुरुआत 2014 में किर्गिस्तान द्वारा घुमंतू समुदायों की खेल परंपराओं और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए की गई थी, स्टेडियम भी इनकी संस्कृति के तर्ज पर तैयार किया गया है ।

