प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंदाज सबसे जुदा है. विदेश दौरे पर वह काम के साथ-साथ एंज्वॉय करते हुए भी नजर आते हैं, जो अक्सर सुर्खियां बन जाती हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में अलग अंदाज देखने को मिला. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल मैस्कॉट ‘रूबी द रू’ के साथ मजेदार पल साझा किया और उसे हाई फाइव देते नजर आए. इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद थे. बता दें कि पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई अहम समझौते हुए हैं.

