बिहार की ‘लेडी सिंघम’ कही जाने वालीं IPS नवजोत सिमी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिस की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. बेटे मिरान के साथ इन तस्वीरों को महज कुछ ही घंटों में 37 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वर्तमान में बेगूसराय की कमांडेंट नवजोत का सफर बेहद प्रेरणादायक है. आपको जानकर हैरानी होगी कि IPS बनने से पहले पंजाब की रहने वाली नवजोत एक डेंटिस्ट थीं. समाज सेवा के जुनून ने उन्हें UPSC की ओर मोड़ा. उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. साल 2020 में वैलेंटाइन डे के दिन उन्होंने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जाकर IAS अधिकारी तुषार सिंगला से प्रेम विवाह किया था. एक डेंटिस्ट से लेकर एक काबिल IPS अफसर बनने तक का उनका यह सफर वाकई शानदार है. ऐसे ही और वीडियो के लिए देखते रहिए NDTV इंडिया


