Hot Topics

एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की नई टीम, दरविश कप्तान:6 अनकैप्ड खिलाड़ी; 5 खिलाड़ियों के पास 10 से कम इंटरनेशनल मैचों का अनुभव

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

अफगानिस्तान ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम घोषित कर दी है। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दरविश रसूली को कप्तान बनाया गया है। टीम में 6 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं, 5 खिलाड़ियों के पास 10 से कम इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है। करीम जनत और नजीबुल्लाह जादरान टीम में टीम में करीम जनत और नजीबुल्लाह जादरान जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। इनके अलावा नंग्यालिया खरोटे के पास 10 से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है। खरोटे टीम के स्पिन अटैक की अगुआई कर सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को मौका अफगानिस्तान ने अपनी घरेलू टी-20 प्रतियोगिता शपगीजा क्रिकेट लीग (SCL) में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। SCL के पिछले सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोहम्मद अकरम को टीम में जगह मिली है। उनके अलावा टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले खालिद तनीवाल भी टीम का हिस्सा हैं। SCL के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी टीम में दो टेस्ट खेल चुके ऑलराउंडर इस्मत आलम को भी एशियन गेम्स टीम में चुना गया है। वह SCL के पिछले सीजन में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने 294 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 168 रहा था। गेंदबाजी में उन्होंने 9 विकेट लिए थे और उनका औसत 16.77 रहा। अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले फैसल शिनोजादा को भी टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका में भारत-A के खिलाफ सीरीज के प्रदर्शन का फायदा तेज गेंदबाज फरमानुल्लाह को भी टीम में चुना गया है। वह हाल ही में श्रीलंका में हुई वनडे ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इस सीरीज में श्रीलंका-A और भारत-A की टीमें भी शामिल थीं। फरमानुल्लाह ने 10 विकेट लिए थे। एशियन गेम्स 24 सितंबर से एशियन गेम्स 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होंगे। अफगानिस्तान की टीम में स्पिन डिपार्टमेंट में नंग्यालिया खरोटे के अलावा लेग स्पिनर अरब गुल मोमंद हैं। तेज गेंदबाजी में फरमानुल्लाह, अब्दुल्लाह अहमदजई और फरीदून दाऊदजई हैं। ऑलराउंडर इस्मत आलम और करीम जनत भी तेज गेंदबाजी में विकल्प देंगे। अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इमरान मीर, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह, इस्मत आलम, करीम जनत, नंग्याल खरोटे, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्लाह अहमदजई। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में वैभव भारत ने एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान दो महीने पहले ही कर दिया था। टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। पूरी टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह। अफगानिस्तान के लिए SCL क्यों खास? शपगीजा क्रिकेट लीग (SCL) अफगानिस्तान की घरेलू टी-20 लीग है। इसे वहां का IPL कहा जा सकता है। जिस तरह IPL भारत में घरेलू खिलाड़ियों को बड़ा मंच देता है, उसी तरह SCL अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ियों को पहचान और राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने का रास्ता देती है। अनकैप्ड खिलाड़ी कौन होते हैं? अनकैप्ड खिलाड़ी वह होता है, जिसने अभी तक अपने देश के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। है। अफगानिस्तान के स्पिनर्स इतने खास क्यों? अफगानिस्तान में स्पिन गेंदबाजों की एक मजबूत परंपरा विकसित हुई है। सीमित संसाधनों के बीच टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों ने अपनी गेंदबाजी को निखारा। राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ियों ने दुनियाभर की टी-20 लीग में अपनी पहचान बनाई। गेंद में सटीक लाइन-लेंथ और विकेट लेने की क्षमता के कारण अफगान स्पिनर्स की मांग बढ़ी है। जापान में कैसी होगी चुनौती? एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले जापान के आइची-नागोया में खेले जाएंगे। क्रिकेट के लिए तैयार किए गए कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में मुकाबले होंगे। यह पहले बेसबॉल मैदान के तौर पर इस्तेमाल होता था और इसे क्रिकेट के लिए तैयार किया गया है। —————————————–
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
हॉकी वर्ल्डकप- 32 साल से इंग्लैंड से नहीं जीता भारत:आज शाम 6:30 बजे भिड़ंत; टीम इंडिया पहला मुकाबला वेल्स से जीती थी मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का आज सामना इंग्लैंड से होगा। टीम इंडिया 32 साल से वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को नहीं हरा पाई है। उसे आखिरी जीत 1994 में मिली थी। पूल-D का यह मुकाबला शाम 6:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.