वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास नौका हादसे में मारे गए 15 भारतीय पर्यटकों के शव हो ची मिन्ह सिटी ले जाए गए हैं जहां से उन्हें भारत भिजवाया जाएगा. हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने यह भी बताया कि बचाए गए 17 भारतीय पर्यटकों में से 16 स्वदेश लौट रहे हैं और एक पर्यटक की हालत गंभीर है तथा वह फू क्वोक के एक अस्पताल में भर्ती है.


