यूपी के कई जिलों में बारिश के चलते जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है. तीर्थराज प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटीय इलाकों और निचले मोहल्लों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. दोनों नदियों में उफान की वजह से संगम स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर तक पानी पहुंच गया. जलस्तर में जिस रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है उससे कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही मां गंगा जल्द ही मंदिर के अंदर प्रवेश कर हनुमान जी का अमृत स्नान करा सकती है.

