भारतीय पुलिस सेवा की जांबाज आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा को उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष जिम्मेदारी मिली है. इनको खास कमांड सेंटर के जरिए लाखों कांवड़ियों पर नजर रखने और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप ‘जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट’ का लक्ष्य दिया गया है.

