PM मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है. वीडियो में उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे आन, बान और शान के साथ मनाने की अपील की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के अवसर पर हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें.


