इंदौर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 24 घंटे जलापूर्ति के दावों के साथ बिछाई गई नई पाइपलाइन पहली ही टेस्टिंग में फेल हो गई. गोराकुंड चौराहे के पास पाइपलाइन की जांच के दौरान सड़क के बीचोंबीच तेज दबाव से पानी फूट पड़ा, जिससे 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई आदर्श सड़क भी टूट गई और वहां बड़ा गड्ढा बन गया.

