Hot Topics

इंडिया-ए न्यूजीलैंड दौरे पर 3 चार दिवसीय मैच खेलेगा:24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरुआत; सीनियर टीम के दौरे से पहलाे मुकाबले

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

इंडिया-A टीम इस साल के अंत में न्यूजीलैंड-ए से 3 चार दिवसीय मैच खेलेगा। इसका पहला मैच 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरु होगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी पुष्टि की है। ये मुकाबले भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर-नवंबर में होने वाली सीरीज से पहले खेली जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दी जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा- ‘घरेलू रेड-बॉल सीजन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले भी होंगे। न्यूजीलैंड ए, भारत ए की मेजबानी करेगा। दोनों टीमों के बीच तीन चार दिवसीय मैच 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे।’ भारत ने हालिया श्रीलंका दौरे से पहले वहां इसी तरह की ए-सीरीज खेली थी। इस सीरीज में ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और गुरनूर बरार जैसे खिलाड़ियों को मुख्य टीम के दौरे से पहले मैच खेलने का अनुभव मिला था। नवंबर में न्यूजीलैंड जाएगी भारतीय टीम भारतीय टीम नवंबर में न्यूजीलैंड का तीन फॉर्मेट का दौरा करेगी। इस दौरान वह पांच टी20 और वनडे खेलेगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इस सीरीज का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत की क्वालिफिकेशन संभावनाओं पर अहम असर होगा। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मिस्बाह-उल-हक ने सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दिया:टेस्ट टीम में बदलाव के अगले दिन लिया फैसला, पाकिस्तान बोर्ड ने स्वीकार नहीं किया पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच नेशनल सिलेक्शन कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बोर्ड को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा। पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.