Hot Topics

इंग्लैंड फुटबॉल वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में:नॉर्वे को 2-1 से हराया, बेलिंगहैम ने दो गोल दागे; अर्जेंटीना-स्विट्जरलैंड मैच जारी

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

जूड बेलिंगहैम के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसने रविवार के पहले मुकाबले में नॉर्वे को एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से हराया। इंग्लैंड 2018 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के अंतिम-4 में पहुंचा है। मियामी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला तय समय तक 1-1 की बराबरी पर रहा। उसके बाद रियल मैड्रिड के स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम ने टीम के दोनों गोल किए। विजयी गोल एक्स्ट्रा टाइम के तीसरे मिनट में हराया। इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। यह मुकाबला कंसास स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड-नॉर्वे मैच में खास नॉर्वे ने शेल्डेरुप के गोल से बढ़त बनाई नॉर्वे ने 36वें मिनट में एंड्रियास शेल्डेरुप के गोल से बढ़त हासिल की। हालांकि, पहले हाफ के इंजरी टाइम में बेलिंगहैम ने नजदीक से गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इस गोल पर विवाद खड़ा हो गए। गोल से ठीक पहले गेंद के एरियल कैमरा केबल से टकराने की आशंका थी। ऐसी स्थिति में खेल रोककर ड्रॉप बॉल से दोबारा शुरुआत करना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में FIFA ने इस गोल पर स्पष्टीकरण जारी किया। उसने बताया कि मैच बॉल में लगे सेंसर के डेटा के अनुसार गेंद हवा में रहते हुए ओवरहेड वायर से नहीं टकराई थी, इसलिए गोल वैध था। FIFA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘इंग्लैंड के गोल से पहले कनेक्टेड बॉल के सेंसर में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि गेंद ओवरहेड वायर से टकराई और उसकी दिशा बदली।’ नॉर्वे का दूसरा गोल रद्द हुआ हाफ टाइम के बाद 56वें मिनट में टॉरब्योर्न हेगम ने कॉर्नर के बाद रीबाउंड पर गोल कर नॉर्वे को फिर बढ़त दिलाई थी, लेकिन वीडियो रीव्यू में बॉक्स के अंदर एरलिंग हालैंड के फाउल की वजह से गोल रद्द कर दिया गया। इसके बाद हालैंड पूरे मैच में गोल नहीं कर सके। यह इस वर्ल्ड कप का पहला मैच रहा, जिसमें वे स्कोरशीट पर जगह नहीं बना पाए। अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में उन्हें बाहर बुला लिया गया। एक्स्ट्रा टाइम में बेलिंगहैम बने मैच विनर निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। एक्स्ट्रा टाइम के तीसरे मिनट में बेलिंगहैम ने गोल कर इंग्लैंड को 2-1 की बढ़त दिलाई, जिसे टीम ने आखिर तक बरकरार रखा। वर्ल्ड कप में बेलिंगहैम और केन के 6-6 गोल बेलिंगहैम ने इस विश्व कप में अपने गोलों की संख्या छह कर ली है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन के भी छह गोल हैं। दोनों से आगे सिर्फ फ्रांस के किलियन एमबाप्पे और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी हैं, जिनके नाम 8-8 गोल हैं। —————————————— फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… स्पेन फुटबॉल वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में, मेरिनो ने विजयी गोल दागा 2010 की चैंपियन स्पेन फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने शुक्रवार रात दूसरे दूसरा क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराया। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में स्पेन और बेल्जियम का मुकाबला 87 मिनट तक 1-1 से बराबरी पर था। 88वें मिनट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल दागा। पढ़ें पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.