Hot Topics

आपका पैसा- ‘बाय नाऊ, पे लेटर’ का जाल:छोटी शॉपिंग बन सकती है कर्ज का बोझ, लेट पेमेंट से बिगड़ता क्रेडिट स्कोर, जानें कैसे बचें

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

ऑनलाइन शॉपिंग के इस दौर में BNPL यानी ‘बाय नाऊ, पे लेटर’ तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसकी दो वजहें हैं– यह सर्विस आसान है और पहली नजर में इंटरेस्ट फ्री लगती है। लेकिन यही इसका जाल भी है। लोग छोटे-छोटे कर्ज लेकर बड़े कर्ज में कब फंस जाते हैं, पता ही नहीं चलता। कुछ लोग एक साथ कई प्लेटफॉर्म पर BNPL इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद ड्यू डेट भूल जाते हैं और धीरे-धीरे उनका बजट और क्रेडिट स्कोर दोनों बिगड़ जाते हैं। इसलिए ‘आपका पैसा’ कॉलम में आज BNPL की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: जितेंद्र सोलंकी, फाइनेंशियल एडवाइजर, गाजियाबाद सवाल- BNPL क्या है? यह EMI से कैसे अलग है? जवाब- यह एक डिजिटल पेमेंट सर्विस है। इसकी मदद से कोई चीज खरीदकर, उसके पैसे बाद में या किस्तों में चुका सकते हैं। अगर तय समय पर भुगतान करें तो इसमें कोई ब्याज नहीं लगता है। BNPL और EMI में फर्क 1. भुगतान का तरीका BNPL: अभी खरीदें, बाद में रुपए चुकाएं। EMI: लोन लेकर हर महीने फिक्स किस्त चुकाएं। 2. इंटरेस्ट BNPL: आमतौर पर 0% ब्याज लगता है, लेट पेमेंट पर चार्ज लगता है। EMI: आमतौर पर ब्याज लगता है, 0% EMI भी हो सकती है। 3. प्रोसेस BNPL: फटाफट और आसान है। डॉक्यूमेंटेशन कम होता है। EMI: बैंक/कार्ड अप्रूवल लेना होता है। काफी फॉर्मल प्रोसेस होता है। 4. टेन्योर BNPL: शॉर्ट टर्म के लिए होता है। अमूमन 15 दिन से 30 दिन तक। EMI: लॉन्ग टर्म के लिए होता है। अमूमन 3 महीने से 24+ महीने तक। 5. इस्तेमाल BNPL: छोटे-मीडियम खर्च के लिए, जैसे ऑनलाइन शॉपिंग। EMI: छोटे-बड़े सभी खर्च, जैसे मोबाइल, टीवी, बाइक खरीदारी। सवाल- ऑनलाइन शॉपिंग एप्स में BNPL का चलन क्यों बढ़ रहा है? जवाब- इसके कई कारण हैं। जैसेकि– सवाल- BNPL यूज करते समय लोग क्या गलतियां करते हैं? जवाब- इसे इस्तेमाल करना आसान होता है, लेकिन इसमें लोग कुछ कॉमन गलतियां बार-बार करते हैं। नीचे ग्राफिक में कॉमन गलतियां देखिए- सवाल- BNPL ऑप्शन चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- BNPL में सही ऑप्शन चुनना जरूरी है, ताकि बाद में एक्स्ट्रा चार्ज न लगे या तनाव न हो। ग्राफिक में BNPL से जुड़ी सभी जरूरी सावधानियां देखिए- सवाल- छोटे-छोटे BNPL पेमेंट बड़ा कर्ज कैसे बन जाते हैं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- कैसे पता करें कि कहीं आप जरूरत से ज्यादा BNPL तो यूज नहीं कर रहे हैं? जवाब- इसका कोई तय तरीका नहीं है, लेकिन कुछ संकेतों से पता लग सकता है कि इसका इस्तेमाल कहीं ज्यादा तो नहीं हो रहा है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- BNPL का ट्रैक रिकॉर्ड कैसे रखें? जवाब- इसके लिए सभी जरूरी स्टेप्स पॉइंटर्स में देखें– सवाल- BNPL का पेमेंट समय पर न करने से क्या नुकसान होता है? जवाब- पेमेंट लेट होने पर ये नुकसान हो सकते हैं- सवाल- BNPL का क्रेडिट स्कोर पर क्या असर पड़ता है? जवाब- BNPL से क्रेडिट स्कोर ऐसे प्रभावित होता है- सवाल- अगर BNPL के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जवाब- BNPL कर्ज से बाहर निकलने के तरीके ग्राफिक में देखिए- सवाल- BNPL का सही इस्तेमाल कैसे करें ताकि कर्ज न बढ़े? जवाब- इसे आवश्यकता पड़ने पर ही इस्तेमाल करें। साथ ही ग्राफिक में दी गई कुछ बातों का खास ख्याल रखें- BNPL से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब सवाल- क्या BNPL की भी क्रेडिट हिस्ट्री बनती है? जवाब- हां, कई BNPL सर्विस कंपनियां यूजर के पेमेंट बिहेवियर को क्रेडिट ब्यूरो के पास रिपोर्ट करती हैं। इसलिए यहां भी टाइम पर पेमेंट बहुत जरूरी है। समय पर पेमेंट करने से हिस्ट्री सुधरती है, जबकि देरी या डिफॉल्ट से स्कोर खराब होता है। सभी सर्विसेज से इनडायरेक्टली क्रेडिट प्रोफाइल प्रभावित होती है। सवाल- किन लोगों को BNPL लेने से बचना चाहिए? जवाब- BNPL से इन लोगों का फाइनेंशियल स्ट्रेस बढ़ सकता है- सवाल- BNPL और क्रेडिट कार्ड में क्या फर्क है, क्या चुनना बेहतर है? जवाब- BNPL में छोटे, शॉर्ट-टर्म पेमेंट होते हैं, जबकि क्रेडिट कार्ड एक फॉर्मल क्रेडिट लाइन देता है। ………………………… ये खबर भी पढ़ें… आपका पैसा- कमाई कभी 30 हजार तो कभी 1 लाख:अनिश्चित इनकम में सेविंग और इन्वेस्टमेंट कैसे करें, फ्रीलांसर्स के लिए 5 मनी रूल्स आज के दौर में फ्रीलांसिंग इनकम का पॉपुलर तरीका है। फ्रीलांसिंग यानी किसी कंपनी के लिए स्वतंत्र रूप से काम करना। इसमें शिफ्ट में काम करने का प्रेशर नहीं होता, लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं। अनियमित इनकम के बीच पैसों का सही मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती है। पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Social Blize

http://socialblize.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.