इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। पहले रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त से शुरू होने वाले थे, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था। नए शेड्यूल के मुताबिक, कैंडिडेट्स 27 अगस्त यानी आज से GATE ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डिजिलॉकर के जरिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य इस बार कैंडिडेट्स को डिजिलॉकर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर है। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, प्रोफाइल फोटो, एड्रेस और वेरिफाइड ID कार्ड नंबर जैसी जानकारी डिजिलॉकर से अपने आप यानी ऑटोमेटिक फिल कर ली जाएगी। GATE परीक्षा फीस कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस बार नए सब्जेक्ट भी जोड़े
‘रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन’ (RA) नाम का एक नया पेपर शुरू किया गया है, जबकि ‘टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस’ (TF) को अब ‘इंजीनियरिंग साइंसेज’ (XE) के तहत एक सेक्शनल पेपर भी शामिल किया गया है। GATE एग्जाम 1983 में शुरू किया गया और GATE 2027 इसका 45वां संस्करण होगा। GATE 2027 परीक्षा सिर्फ इंग्लिश में आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स तय कॉम्बिनेशन के आधार पर एक या दो पेपर देने का विकल्प चुन सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट —————— ये खबर भी पढ़ें.. धतूरा फूड आइटम कैटेगरी में बेचने पर अमेजन, इंस्टामार्ट सस्पेंड:गेहूं का आटा, मैदा विदेशों में निर्यात होंगे, 26 अगस्त के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

