कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं की इस बड़ी जीत को संभव बनाने वाले सभी समर्थकों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने आलोचकों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी आलोचनाओं ने पार्टी को बेहतर बनने में मदद की और इसी के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के पहले अभियान का वादा भी पूरा हो गया.

