Hot Topics

अर्जेंटीना 13 मिनट में 3 गोल दागकर क्वार्टरफाइनल में:मिस्र को 3-2 से हराया; मेसी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 8 गोल किए

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मंगलवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना 78वें मिनट तक 2-0 से पीछे थी। इसके बाद रोमेरो, मेसी और फर्नांडीज ने 13 मिनट में 3 गोल कर टीम को जीत दिला दी। मेसी ने इस टूर्नामेंट में आठवां गोल किया। वे सबसे ज्यादा गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने FIFA वर्ल्ड कप के लगातार नौवें मैच में गोल किया। जीत के बाद मेसी मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। अर्जेंटीना की जीत के जश्न के 3 फोटोज… मिस्र ने 2 गोल कर अर्जेंटीना को बैकफुट पर धकेला मिस्र ने बेहद अटैकिंग शुरुआत की। मैच के 15वें मिनट में ही मिस्र के यासिर इब्राहिम ने अर्जेंटीना के डिफेंस को भेदते हुए पहला गोल दागा। इसके बाद अर्जेंटीना ने लगातार अटैक बनाकर बराबरी करने की कोशिश की। हालांकि मिस्र के गोलकीपर मोस्तफा शौबीर ने सभी अटैक रोक दिए। आखिरकार दूसरे हाफ के 67वें मिनट में मोस्तफा जीको ने बेहतरीन मैदानी गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। 78 मिनट के खेल तक मिस्र पूरी तरह मैच पर हावी थी और ऐसा लग रहा था कि वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। मेसी पेनाल्टी से चूके मिस्र के पहले गोल के बाद 21वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनाल्टी मिली। गोल करने का यह मौका कप्तान लियोनेल मेसी ने लिया। हालांकि मिस्र के गोलकीपर मोस्तफा शुबेर ने शानदार डाइव लगाते हुए मेसी के शॉट को रोक दिया। इसके बाद मेसी काफी मायूस नजर आए। अर्जेंटीना की जबरदस्त पलटवार अर्जेंटीना के फैंस के लिए खुश होने का पहला मौका 79वें मिनट में आया। जब क्रिस्टियन रोमेरो ने मेसी के क्रॉस पर हेडर के जरिए गोल कर अर्जेंटीना का खाता खोला। इसके ठीक 4 मिनट बाद 83वें मिनट में खुद लियोनेल मेसी ने गोल दागकर अर्जेंटीना को बराबरी दिला दी। फर्नांडीज ने वर्ल्ड कप का 3000वां गोल किया इंजुरी टाइम में अर्जेंटीना के लिए तीसरा गोल आया। 92वें मिनट में एंजो फर्नांडीज ने मार्टिंनेज के क्रॉस पर हेडर से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। यह गोल फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास का 3000वां गोल भी बना। इसके बाद मिस्र बचे समय में कोई गोल नहीं कर सकी और अर्जेंटीना 3-2 से मैच जीता। अब क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया मैच की विजेता टीम से होगा। ——————————- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… संजू बाहर नहीं, एशियन गेम्स टीम में पहले से शामिल:जिम्बाब्वे दौरा 2028 टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा, इसलिए प्रभसिमरन को मौका संजू सैमसन को भारतीय टीम से बाहर नहीं किया गया है। सिलेक्शन और टीम मैनेजमेंट ने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। इसी योजना के तहत जिम्बाब्वे दौरे पर विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें..

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.