आगरा के ताजमहल पर एक खूबसूरत और भावुक करने वाला दृश्य देखने को मिला. अर्जेंटीना से आई एक विदेशी महिला भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर साड़ी पहनकर ताजमहल देखने पहुंची थी. हालांकि साड़ी पहनने का अनुभव न होने के कारण उसकी साड़ी खुलने लगी. तभी ड्यूटी पर मौजूद यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल गुड्डी देवी की नजर उस पर पड़ी. उन्होंने तुरंत आगे बढ़कर महिला की साड़ी ठीक की और उसकी मदद की.


