Hot Topics

अभिषेक शर्मा ने पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़ा:अमृतसर के लिए खेलते हुए 91 बॉल पर 233 रन, 15 चौके, 25 छक्के लगाए

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के एक वनडे मैच में दोहरा शतक जड़ा है। अमृतसर मेंस सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए अभिषेक ने तरन तारन मेंस सीनियर टीम के खिलाफ यह कारनामा किया। उनकी इस पारी की बदौलत अमृतसर की टीम ने 50 ओवर में 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया। 15 चौके और 25 छक्के लगाए अभिषेक ने इस मुकाबले में 91 गेंदों का सामना करते हुए 233 रन की पारी खेली। उन्होंने 250 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और 25 छक्के लगाए। यानी उन्होंने सिर्फ बाउंड्री के जरिए ही 202 रन बना डाले। इस मैच में अभिषेक के दोहरे शतक और अभय चौधरी की 91 रनों की पारी के दम पर अमृतसर मेंस सीनियर टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 533 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। खराब फॉर्म के बाद जोरदार वापसी हाल के समय में अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के लिए खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की पिछली सात पारियों में वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने 1, 8 और 2 रन बनाए थे। एशियन गेम्स स्क्वॉड में अभिशेक शामिल श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टी-20 टीम अब सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स में एक्शन में नजर आएगी। इस टूर्नामेंट के दौरान सभी भारतीय फैंस की निगाहें अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी जिन पर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। अभिषेक ने अब तक 56 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 187.24 की स्ट्राइक रेट से 1629 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 सेंचुरी और 11 हाफ सेंचुरी लगाने का कारनामा किया है। एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.