PM Modi New Zealand Visit: पीएम मोदी ने कहा कि इस बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री को न्यूज़ीलैंड आने में 40 साल लगे हैं. लेकिन अब इतना लंबा इंतजार आपको नहीं करना पड़ेगा. अब 40 साल नहीं लगेंगे. यह मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी. साथियों, मैं आज आपसे एक आग्रह भी करना चाहता हूं. करूं? हां, हां कहने में क्या जाता है. हमने कुछ समय पहले हमारी भारतीय प्रवासी समुदाय (इंडियन डायस्पोरा) के बच्चों के लिए एक नया प्रयोग शुरू किया है. हमारे बच्चे भारत को समझें और भारत की विविधता की बात दुनिया तक पहुंचे, इसके लिए हमने ‘भारत को जानो क्विज़’ की शुरुआत की है.

