अखिलेश यादव समय समय पर PDA की अलग परिभाषाएं देते आए हैं. सबसे पहले उन्होंने कहा पीडीए यानि पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक. उसके बाद जब उन्होंने PDA की बात की, तो उन्होंने कहा पीड़ित दुखी आदिवासी, ये भी पीडीए में आते हैं, तो उन्होंने इन्हें भी जोड़ा. उसके बाद एक मौके पर अखिलेश ये कहते हुए नज़र आए की पिछड़ा पीडीए का हिस्सा है, जिन पर दया आए अगड़े वो भी पीडीए का हिस्सा हैं, तो अगड़े भी आ गए. इसी के साथ एक मौके पर उन्होंने पीडी का मतलब पिछड़ा दलित और आधी आबादी बताया यानि की महिलाएं. आज उन्होंने पीडीए में पी को पंडित से जोड़ दिया.

