अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी में सबसे ज्यादा ध्यान शनाया कपूर ने खींचा. शनाया इतनी अट्रैक्टिव लग रही थीं कि हर किसी का फोकस सिर्फ उन्हीं पर नजर आया. फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन, अंशुला कपूर ने सोमवार को रोहन ठक्कर से शादी कर ली. शादी के वीडियो में नए जोड़े को अपने करीबी लोगों के बीच फेरे लेते हुए देखा गया. इसके बाद अंशुला और रोहन ने अपनी शादी रजिस्टर करवाई.
शादी के वीडियो क्लिप्स में भाई अर्जुन और बहनें जाह्नवी और खुशी को अंशुला के साथ खड़े देखा गया, जब अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी की कसमें ले रहे थे. एक और वीडियो में अंकल अनिल कपूर मेहमानों से बात करते हुए दिखे. अनिल के अच्छे दोस्त और बॉलीवुड के अनुभवी एक्टर अनुपम खेर भी शादी में नजर आए.



