सांसद रवि किशन ने बुधवार को मौन व्रत धारण किया था, जो आज टूट गया है. हालांकि, रवि किशन ने यह नहीं बताया कि उन्होंने ये मौत व्रत क्यों किया था. मीडिया के लोगों ने जब उनसे मौत व्रत के बारे में पूछा, उन्होंने सिर्फ उनके मुंह से इतना निकाला- आप लोग अद्भुत हैं.
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने उमाशंकर सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह मुझे सगी बहन की तरह ही मानते थे. एक भाई के जाने का मुझे बेहद दुख है.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को पूर्व तहलका संपादक तरुण तेजपाल को 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया है. कोर्ट ने निचली अदालत के बरी करने के फैसले को पलटते हुए तरुण तेजपाल को रेप और अन्य धाराओं में सजा का दोषी माना. जस्टिस नीला गोखले और जस्टिस अमित जामसांदेकर की पीठ ने गोवा […]