सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी है. दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में भी आज सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली.
कांवड़ यात्रा में दिखा अनोखा संगम. बागपत के 26 कांवड़ियों का दल 221 फीट लंबा और 11 फीट ऊंचा तिरंगा लेकर पैदल यात्रा कर रहा है. बोल बम के साथ देशभक्ति का संदेश भी दे रहे हैं बागपत के कांवड़िये.
आखिर सावन महीने का इतना महत्व क्यों है? और इसमें सोमवार का विशेष महत्व क्यों है? अगर हम कहें कहूं कि सावन के सोमवार का रहस्य सिर्फ व्रत रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक ऐसी कथा जुड़ी है जिसने पूरी सृष्टि को विनाश से बचाया था. कल्पना कीजिए, चारों ओर हाहाकार मचा […]