देश के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश अब आफत और तबाही का रूप ले चुकी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन चारों राज्यों के कई जिलों के लिए ‘रेड और ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी है।
UP, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र में भीषण बारिश का कहर
