Trump Big Statement On Iran Ceasefire: वैश्विक बाजारों से आ रहे बेहद तनावपूर्ण और बड़े घटनाक्रमों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में अचानक सुनामी आ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ईरान को लेकर दिए गए एक बेहद सख्त और चौंकाने वाले बयान के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों सहित भारतीय सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस जियोपॉलिटिकल तनाव (Geopolitical Tensions) के चलते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) इंट्राडे में करीब 1800 अंक तक टूट गया, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया है।
Stock Market क्रैश हुआ, Trump के इस एक बयान से दहल उठे निवेशक, SENSEX 1800 अंक टूटा

