Site icon Socialblize

Ram Mandir Chori Case में बड़ा खुलासा, नोट गिनने नहीं, फटे नोट अलग करने रखे गए थे आरोपी

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram Mandir Donation Scam) में हर दिन बेहद चौंकाने वाले और सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। इस महा-घोटाले के सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल शुरू कर दिया है। ट्रस्ट अब मंदिर के संचालन के लिए एक पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति करने जा रहा है, जिसके लिए सख्त नियम और तीन सदस्यों की विशेष कमेटी गठित की गई है। वहीं दूसरी तरफ, अयोध्या पुलिस की कस्टडी रिमांड में आरोपियों ने चोरी के तौर-तरीकों को लेकर हैरान करने वाला कबूलनामा किया है।

Exit mobile version