अयोध्या के भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में दान और चढ़ावे की चोरी के मामले में हर दिन चौंकाने वाले और बड़े खुलासे हो रहे हैं। अयोध्या पुलिस (Ayodhya Police) की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस पूरे सिंडिकेट का कच्चा चिट्ठा सामने आता जा रहा है। मामले के मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के बैंक खातों और उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर पुलिस के हाथ कुछ ऐसे नए और पुख्ता सबूत लगे हैं, जिसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है।
Ram Mandir Chanda चोरी के बाद अयोध्या ट्रस्ट का बड़ा फैसला; अब जमीन पर गद्दों पर होगी नोटों की गिनती

