Site icon Socialblize

PM Modi Melbourne Visit | ‘अरे चायवाला..’ बीच संबोधन ये क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi Melbourne Visit |  ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में गुरुवार को मेलबर्न में आयोजित एक कार्यक्रम में इंडियन डायस्पोरा को संबोधित किया. मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी को देखने-सुनने के लिए हजारों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग जुटे. प्रधानमंत्री अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ यहां पहुंचे. पीएम मोदी ने वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों से उनके सम्मान में फ्लैश लाइट जलाने को कहा, जिसके बाद पूरा स्टेडियम मोबाइल के फ्लैश लाइट से जगमगा गया. हजारों लोगों की मौजूदगी से गदगद पीएम मोदी ने कहा, “ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है.” PM मोदी ने अपने संबोधन में चाय, दूध, सब्जी, देसी मसाले आदि का भी जिक्र किया. इस दौरान सबसे अलग अंदाज तब देखने को मिला, जब पीएम मोदी ने दूध-चीनी का जिक्र करते हुए ‘चाय वाला’ बोला. पीएम मोदी के ‘चाय वाला’ बोलते ही पूरा स्टेडियम गूंज उठा. 

Exit mobile version