Site icon Socialblize

NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद एक्शन, लाल किले के पास अवैध पार्किंग नेटवर्क पर कार्रवाई

ऐतिहासिक लाल किले के ठीक सामने सालों से बेखौफ चल रहे पार्किंग माफिया के साम्राज्य पर आखिरकार पुलिस प्रशासन का बुलडोजर कार्रवाई चल ही गया है. दिल्ली हाई कोर्ट के कड़े निर्देशों और NDTV द्वारा प्रमुखता से उठाई गई ग्राउंड रिपोर्ट का ऐसा जबरदस्त असर देखने को मिला कि पुलिस और यातायात विभाग तुरंत हरकत में आ गया. नॉर्थ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नए DCP के. रमेश के संज्ञान लेते ही शुरू हुए इस स्ट्रिक्ट एक्शन ने दशकों पुरानी अवैध पार्किंग की धांधली को जड़ से उखाड़ फेंका है. आज लाल किले के सामने की मुख्य सड़क पूरी तरह खाली और मैदान की तरह साफ नजर आ रही है.

Exit mobile version