Site icon Socialblize

Lucknow Murder Case: बैंक के बाहर पत्नी को खींचकर ले गया मानस, CCTV में कैद हुई वारदात

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में एक शख्स ने गुरुवार को पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. पत्नी की हत्या के बाद शख्स ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लिखकर दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला, क्योंकि उसने उसे ‘चीट’ किया था.  आरोपी का नाम मानस वाजपेई था, जिसने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा (37) की गोली मारकर हत्या की. फिर घर जाकर तूलिका उर्फ शीवा वाजपेई को मार दिया. आखिर में मानस ने खुद को भी गोली मार ली. NDTV को बैंक के बाहर दिनदहाड़े हुए इस मर्डर का एक CCTV फुटेज हाथ लगा है. CCTV में दिख रहा है कि मानस अपनी पत्नी दिव्या को बैंक के अंदर जाने से रोकता है. उसके बाद उसको खींच कर ले जाता है. 

Exit mobile version