फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। राउंड ऑफ 32 का सफर खत्म होने के साथ ही प्री-क्वार्टर फाइनल यानी राउंड ऑफ 16 की 16 टीमें तय हो गई हैं। इस महाकुंभ में अब तक खेले गए 88 मैचों में से 32 टीमें बाहर हो चुकी हैं। लेकिन इस वक्त पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही नाम की गूंज है—लियोनल मेसी (Lionel Messi)। 39 साल के डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने मैदान पर वो करिश्मा कर दिखाया है, जिसने फुटबॉल इतिहास के पन्नों को एक बार फिर से लिख दिया है।
Lionel Messi का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 20वां गोल! 39 की उम्र में ‘गोल मशीन’ का मैजिक

