झारखंड के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC की कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन आज 21वें दिन भी जारी है. वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आंदोलन का अनोखा तरीका अपनाया. आंदोलन के दौरान छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर और देशभक्ति गीत गाकर विरोध दर्ज कराया.
