झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को चौथे दिन जल ग्रहण किया. उन्होंने बताया कि देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत के बाद उनके आग्रह पर उन्होंने पानी पिया. एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में महतो ने कहा कि डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है. डॉक्टरों का कहना है कि कभी भी बीपी डाउन हो सकता है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है. लेकिन हम मोर्चे पर डटे रहेंगे.
