Site icon Socialblize

JPSC प्रोटेस्‍ट: ‘माथा पर मारा, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा’, पुलिस की बर्बरता छात्रों की जुबानी

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र, पुलिस के तमाम बैरिकेड तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंच गए. ऐसे में पुलिस ने पहले छात्रों पर वॉटर कैनन का इस्‍तेमाल किया. तब भी काम नहीं बना, तो लाठीचार्ज शुरू कर दिया. छात्रों ने बताया कि पुलिस ने बेहद बर्बरता से उनको पीटा. कुछ छात्रों के सिर पर भी लाठियां मारी गईं, तो कुछ छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया.

Exit mobile version