झारखंड की भर्ती परीक्षाओं (JPSC, JSSC) में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. हेमंत सोरेन सरकार ने प्रदर्शनकारियों की 98 प्रतिशत मांगें मान ली हैं. सिर्फ 2% पर बात अटकी हुई है. आखिर, वो कौन-सी मांगें हैं, जो झारखंड सरकार मानने को तैयार नहीं है? इन मांगों को लेकर छात्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया. इस दौरान झारखंड विधानसभा के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में कई प्रदर्शनकारी और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने पानी की बौछारें कीं, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.

