रांची में JPSC परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी आंदोलन को समर्थन देने के लिए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा रांची पहुंचीं। लेकिन उनके पहुंचते ही माहौल अचानक बदल गया। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी। इस घटना के बाद मौके पर हंगामा मच गया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
