भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है. ट्रेन टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए IRCTC जल्द ही अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर सकता है. नए अपडेट के बाद यात्रियों को धीमी वेबसाइट, मुश्किल कैप्चा और बार-बार आने वाले विज्ञापनों की परेशानी से राहत मिलेगी.
