जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद Gen-Z की भाषा, बोलने के अंदाज और अपनी बात रखने के तरीके को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है. संसद से लेकर सोशल मीडिया तक नई पीढ़ी की भाषा पर चर्चा हो रही है. एक तरफ कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की नई शैली बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ इस पर कई सवाल भी उठाए जा रहे हैं. क्या वाकई नई पीढ़ी की भाषा और व्यवहार में बदलाव आया है, या फिर यह सिर्फ पीढ़ियों के बीच सोच का अंतर है? कचहरी में आज इस मुद्दे की फाइल भी खुलेगी.
