यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश विरोधी ताकतों पर सीधा निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है और इस साजिश में सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है. सोशल मीडिया के जरिए जाति और भाषा के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये साजिश भारत की प्रगति को रोकने के लिए की जा रही है. संवैधानिक संस्थाओं और न्यायपालिका पर सवाल उठाकर देश को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसे में हमें सतर्क रहने की जरूरत है और फेक अकाउंट्स से सावधान रहना होगा.
