महाराष्ट्र के वसई पश्चिम से एक बेहद डराने वाला हादसा सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया. आनंद नगर इलाके में तेज आंधी और हवा के बीच एक इमारत की छत का सीमेंट का पतरा अचानक उड़कर फुटपाथ पर जा गिरा. दुर्भाग्यवश उसी समय वहां से गुजर रही दीपा अमित धिनोजा इसकी चपेट में आ गईं.
