Site icon Socialblize

CCTV: आमने-सामने टकरा गईं कार और स्कूटी, हवा में उछले और हो गई मौत

जयपुर की आमेर घाटी से एक बेहद दर्दनाक और विचलित कर देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. यह वीडियो इस बात का जीता-जागता सबूत है कि सड़क पर की गई एक छोटी सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार स्कूटी अचानक एक कार से जा टकराती है. स्कूटी पर तीन युवक सवार थे (ट्रिपलिंग) और सबसे बड़ी लापरवाही यह थी कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था. कार और स्कूटी की टक्कर इतनी भयंकर थी कि जोरदार झटके के बाद तीनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे.

इस भीषण सड़क हादसे में तरुण नाम के युवक की दुखद मौत हो गई है, जबकि उसके दो साथी पवन और मही यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, ये सभी युवक बस्सी (Bassi) इलाके के रहने वाले थे.
 

Exit mobile version