Site icon Socialblize

BJP की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और राम माधव का नाम लिस्ट में शामिल, स्मृति ईरानी को क्या मिला?

BJP की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और राम माधव का नाम लिस्ट में शामिल, स्मृति ईरानी को क्या मिला? | BREAKING NEWS भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में कई बड़े चेहरों की एंट्री हुई है, जिनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव जैसे नेता शामिल हैं. इन दोनों नेताओं समेत कुल 13 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा अमेठी की सांसद रहीं स्मति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. उनके अलावा त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब की भी एंट्री हुई है. पार्टी ने कुल 7 राज्यों से 8 महामंत्री बनाए हैं और सबसे ज्यादा दो नेता यूपी के शामिल हुए हैं. इनमें स्मृति इरानी के अलावा हरीश द्विवेदी भी शामिल हैं. इस सूची में वसुंधरा राजे और राम माधव का शामिल होना चौंकाने वाला है क्योंकि दोनों ही लंबे समय से साइडलाइन माने जा रहे थे. ऐसे में अब उनका राष्ट्रीय टीम में शामिल होना बता रहा है कि वह पार्टी की मुख्यधारा में आ गए हैं. #bjp #bjpnewteam #vasundhararaje #rammadhav #smritiirani #pmmodi #narendramodi #amitshah #bjpleadership #politics #indianpolitics #breakingnews #latestnews #newsupdate #bjpnews #politicalnews #india #trendingnews #news #breaking $MetaTags$1#TV Clips2#Teen ka Tarkash3#Meenakshi Kandwal4#Shadab Iqubal Arfi$MetaTags$

Exit mobile version