सावन के पावन अवसर पर फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी कांवड़ियों के साथ आगरा के प्रसिद्ध बटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे. उन्होंने मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक में भाग लेकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया और श्रद्धाभाव से जलाभिषेक अर्पित किया. इस दौरान उनकी धार्मिक आस्था और भक्तों के साथ जुड़ाव की तस्वीरें चर्चा का विषय बनीं.
