Hot Topics

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा:फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने, अर्धशतक मां को डेडिकेट किया

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे के हरारे ग्राउंड में खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। मुकाबले में इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी आए। सूर्यवंशी ने फिफ्टी लगाने के बाद अपनी मां के नाम का पहला लेटर A का साइन बनाया। उनकी मां का नाम आरती सूर्यवंशी है। IND Vs ZIM मैच के टॉप रिकॉर्ड्स मोमेंट्स… 1. सूर्यवंशी ने सचिन के यंगेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ा सूर्यवंशी इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाने वाले दुनिया के यंगेस्ट प्लेयर बन गए। उन्होंने 15 साल 118 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई। वे फुल मेंबर देशों में ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 213 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। सूर्यवंशी ने ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ा। मल्ला ने 2020 में अमेरिका के खिलाफ वनडे में 15 साल 340 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई थी। 2. सूर्यवंशी टी-20 में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर सूर्यवंशी 15 साल 118 दिन की उम्र में टी-20 में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने जिब्राल्टर के लुई ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ा। लुई ने माल्टा के खिलाफ 16 साल 56 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। 3. जिम्बाब्वे में 23 भारतीयों ने टी-20 डेब्यू किया विदेश में सबसे ज्यादा भारतीयों ने टी-20 डेब्यू जिम्बाब्वे में किया है। अशोक शर्मा जिम्बाब्वे में टी-20 डेब्यू करने वाले 23वें भारतीय बने। ओवरऑल भारत में ही सबसे ज्यादा इंडियंस ने टी-20 डेब्यू किया है। देश में 31 भारतीय टी-20 डेब्यू कर चुके हैं। 4. मयंक यादव ने दूसरी बार टी-20 की पहली गेंद पर विकेट लिया मयंक यादव ने पारी की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को कैच आउट कराया। उन्होंने करियर में दूसरी बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया। उनसे पहले हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह भी 2-2 बार यह कारनामा कर चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार 3 बार के साथ लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 5. भारत ने 40 गेंद रहते टारगेट हासिल किया भारत ने 40 गेंद रहते 126 रन का टारगेट हासिल कर लिया। 120 से ज्यादा के टारगेट में भारत का यह चौथा सबसे तेज रनचेज है। टीम ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज रनचेज किया था। तब भारत ने 154 रन का टारगेट 60 गेंद बाकी रहते हासिल किया था। यहां से टॉप-3 मोमेंट्स… 1. अशोक शर्मा ने टी-20 डेब्यू किया राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने टी-20 डेब्यू किया। अशोक IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेले थे। उन्होंने इस सीजन 6 मैचों में 6 विकेट लिए थे। 2. प्रिंस यादव की लगातार 2 गेंद पर विकेट गिरा 20वें ओवर में जिम्बाब्वे ने लगातार 2 गेंद पर विकेट गंवाए। प्रिंस यादव के ओवर की दूसरी गेंद पर मधेवेरे दूसरा रन लेने की कोशिश में रनआउट हुए। इसकी अगली ही गेंद पर ब्रैड इवांस बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में मिड-ऑफ पर श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठे। इवांस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 3. सूर्यवंशी ने फिफ्टी के बाद A का साइन बनाया सूर्यवंशी ने अपनी फिफ्टी मां को डेडिकेट की। उन्होंने फिफ्टी पूरा करने के बाद दोनों हाथों से A का साइन बनाया। सूर्यवंशी ने बताया था कि वे इस साइन के जरिए अपनी मां को ट्रिब्यूट देते हैं। उनकी मां का नाम आरती है। उन्होंने 50 रन की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। ——————-
मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
वैभव सूर्यवंशी बने टी-20 इंटरनेशनल के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन भारत ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। हरारे में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.