Hot Topics

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित की:कमिंस, हैजलवुड और नाथन लियोन की वापसी, 13 अगस्त से पहला मैच डार्विन में

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अगस्त में होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड और अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की वापसी हुई है। तीनों चोट के कारण हालिया मैचों से बाहर थे। कमिंस पीठ की चोट से उबरने के बाद एशेज में सिर्फ एक टेस्ट खेल पाए थे। हैजलवुड एड़ी और हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरी सीरीज से दौरे से बाहर रहे थे। लियोन को एडिलेड टेस्ट में हैमस्ट्रिंग चोट के बाद सर्जरी करानी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 13-17 अगस्त तक डार्विन और दूसरा 22-26 अगस्त तक मैके में खेला जाएगा। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया आठ मैचों में सात जीत के साथ 87.50% अंक लेकर WTC तालिका में टॉप पर है। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन देखिए… नेसर और डॉगेट को टीम से बाहर किया सीनियर बॉलर्स की वापसी के साथ माइकल नेसर और ब्रेंडन डॉगेट को टीम से बाहर कर दिया गया है। सिलेक्टर्स ने कहा कि जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा प्लेयर्स को टीम से जोड़ा जा सकता है। टॉप ऑर्डर में बदलाव नहीं हुआ ओपनर उस्मान ख्वाजा के रिटायर होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं किया। ट्रैविस हेड ओपनिंग करेंगे और जेक वेदराल्ड को एक और मौका मिला है। खराब फॉर्म के बावजूद मार्नस लाबुशेन टीम में बरकरार हैं। स्टार्क, बोलैंड, ग्रीन और वेबस्टर भी टीम में मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होंगे। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और ब्यू वेबस्टर प्लेइंग इलेवन की दौड़ में हैं। विकेटकीपर जोश इंग्लिस को मध्यक्रम में मौका मिल सकता है। ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हैजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड और ब्यू वेबस्टर। —————————————– क्रिकेट की यह खबरें भी पढ़िए… रोहित बोले- बाहर शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने रिटायर्डमेंट की खबरों को खारिज कर दिया। रोहित ने कहा- मेरा काम मैदान के अंदर है और दूसरों का काम बाहर। बाहर की बातें मेरे लिए कोई मायने नहीं रखतीं। पढ़ें पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.