मुंबई के कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार का रोमांच उस वक्त हादसे में बदल गया, जब एक लग्जरी पोर्श कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का नियंत्रण पूरी तरह बिगड़ गया और उसने पीछे से आ रही एक अर्टिगा को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में अर्टिगा में सवार एक नाबालिग लड़की को मामूली चोटें आईं, जबकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

