Hot Topics

हिमाचल के 11 स्केटर एशियन ट्रॉफी के लिए सिलेक्ट:6 खिलाड़ी चियोग के रहने वाले; ग्रामीणों ने बिना सरकारी मदद खुद बनाया आइस स्केटिंग रिंक

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

हिमाचल प्रदेश के 11 खिलाड़ी ‘एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026’ के लिए चयनित हुए हैं। इनमें से छह खिलाड़ी शिमला जिला के चियोग व आसपास के है, जहां के ग्रामीणों ने खुद बिना सरकारी मदद के दो साल पहले आइस ‘स्केटिंग रिंक’ तैयार किया। अब यहां तैयार बच्चे इंडियन टीम के लिए चयनित हुए है। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने टीम देहरादून में आयोजित ट्रॉयल के दौरान टीम का चयन किया। भारतीय टीम में सिलेक्ट 11 में से 7 खिलाड़ी चियोग में ही अभ्यास करते है। अब यही बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व चयनित खिलाड़ियों में तेजस्वी कुठियाला, रुद्रवीर गांगटा, समर्थ अत्री, दिव्यांश ठाकुर, आभास वर्मा, आद्विक जगटा, आराध्या शर्मा, अनिरुद्ध चंदेल, शुभम ठाकुर, विख्यात कंवर और मोक्षा शर्मा शामिल हैं। इनमें से आभास वर्मा, आद्विक जगटा, आराध्या शर्मा, अनिरुद्ध चंदेल, शुभम ठाकुर और विख्यात कंवर चियोग के रहने वाले हैं। शिमला जिला के ही जुब्बल के रहने वाले रुद्रवीर गांगटा भी चियोग के ही आइस स्केटिंग रिंक में अभ्यास करते हैं। देहरादून में होगी एशियन चैम्पियनशिप एशियन चैम्पियनशिप 17 से 20 अगस्त तक उत्तराखंड के देहरादून स्थित हिमाद्रि आइस रिंक में आयोजित होगी। इसमें भारत समेत 11 एशियाई देशों के 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इससे पहले इंडियन टीम के लिए चयनित खिलाड़ी 21 जुलाई से देहरादून में होने वाले कैंप में शामिल होंगे। ग्रामीणों ने खुद पहाड़ काटकर बनाया रिंक आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप कंवर और कोच रविंद्र ठाकुर ने इसका श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया है, जिन्होंने खुद आइस स्केटिंग रिंक तैयार किया। उन्होंने बताया कि बिना सरकारी मदद के आइस स्केटिंग रिंक तैयार करना सपने देखने जैसा है। ग्रामीणों ने पहाड़ को काटकर पहले समतल मैदान तैयार किया। इसके बाद यहां रिंक तैयार किया गया। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि छोटे से चियोग गांव व आसपास के छह बच्चों का चयन भारतीय टीम में होना पूरे हिमाचल के लिए गौरव की बात है। चियोग स्थित आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग के PHOTOS.. —————————- इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:- हिमाचल में ग्रामीणों ने बनाया ‘आइस स्केटिंग रिंक’:सरकार 10 साल में नहीं बना सकी, 84 बच्चे ट्रेनिंग ले रहे, नेशनल से एशियन तक चमके
हिमाचल की राजधानी में एक दशक से ऑल वेदर आइस स्केटिंग रिंक बनाने के सरकारी दावे आज तक कागजों में सीमित हैं, लेकिन शिमला से सटे चियोग के स्थानीय लोगों ने अपने दम पर वह कर दिखाया, जो सरकार नहीं कर सकी। यहां ग्रामीणों ने अपने आराध्य देवता सोगू की जमीन पर पहाड़ी को समतल कर एक शानदार ‘आइस स्केटिंग रिंक’ तैयार किया है। यह भी पढ़ें:-

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.