नोएडा के सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसायटी में एक फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया. घटना ने सोसायटी में निर्माण गुणवत्ता और इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना से निवासियों में डर और चिंता का माहौल है

