Hot Topics

जरूरत की खबर- बारिश में कपड़े जल्दी नहीं सूखते:अपनाएं ये 14 स्मार्ट तरीके, नमी और सीलन की महक भगाने के 5 घरेलू उपाय

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

बारिश के मौसम में बढ़ी हुई नमी और धूप की कमी के कारण कपड़े देर से सूखते हैं। उनमें स्मेल आने लगती है। साथ ही फंगस व बैक्टीरिया पनपने का रिस्क बढ़ जाता है। इस कारण स्किन एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन और रैशेज हो सकते हैं। दरअसल, बारिश में हवा में ज्यादा नमी होने के कारण कपड़ों से पानी का वाष्पीकरण धीमा हो जाता है और कपड़े सुखाना एक चुनौती बन जाता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बारिश में जल्दी कपड़े सुखाने के हैक्स पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: साधना व्यास, टेक्सटाइल एक्सपर्ट, भोपाल डॉ. विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- बारिश में कपड़े देर से क्यों सूखते हैं? जवाब- इस दौरान हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) ज्यादा होती है। ऐसे में कपड़ों में मौजूद पानी भाप बनकर जल्दी नहीं निकल पाता है। जब आसपास की हवा में पहले से ही नमी होती है, तो वह कपड़ों से निकलने वाली नमी को आसानी से सोख नहीं पाती। इससे कपड़े सूखने की रफ्तार धीमी हो जाती है। सवाल- बारिश में कौन-से फैब्रिक जल्दी और कौन-से देर से सूखते हैं? जवाब- यह इस बात पर निर्भर करता है कि फैब्रिक कितना पानी सोखता है और उसमें से नमी कितनी जल्दी बाहर निकलती है। डिटेल नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या घर के अंदर कपड़े सुखाना सेफ है? जवाब- हां, अगर घर में अच्छा वेंटिलेशन हो तो सुखा सकते हैं। लेकिन बंद कमरे में गीले कपड़े सुखाने से हवा में नमी बढ़ जाती है। इससे– सवाल- क्या कमरे में कपड़े सुखाने से घर की दीवारों पर नमी या सीलन आ सकती है? जवाब- हां, अगर कमरे में वेंटिलेशन ठीक न हो, तो ऐसा हो सकता है। सवाल- कहां कपड़े सुखाना बेहतर है– खिड़की, बालकनी या बाथरूम? जवाब- कपड़े सुखाने के लिए सबसे बेहतर जगह बालकनी है क्योंकि- कपड़े सुखाने के लिए कौन-सी जगह सबसे उपयुक्त है, नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- बारिश में कपड़े सुखाने के हैक्स क्या हैं? जवाब- कुछ आसान हैक्स अपनाकर कपड़ों को आसानी से सुखाया जा सकता है। डिटेल ग्राफिक में देखिए- सवाल- बारिश में मोटे कपड़े, जैसे जीन्स, तौलिया और बेडशीट कैसे सुखाएं? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- सवाल- बारिश में कपड़ों की स्मेल कैसे दूर करें? जवाब- इसे दूर करने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं। सभी टिप्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- बारिश में कपड़े सुखाते समय लोग कौन-सी गलतियां करते हैं? जवाब- सभी गलतियां नीचे पॉइंटर्स में देखें– सवाल- मानसून में गीले या नमी वाले कपड़े पहनने से क्या नुकसान हो सकते हैं? जवाब- डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि बारिश में गीले या नमी वाले कपड़े पहनने से– सवाल- क्या हेयर ड्रायर से कपड़े सुखाना सेफ है? जवाब- हां, लेकिन सिर्फ इमरजेंसी में और वो भी हल्की नमी वाले कपड़े। सिंथेटिक या नाजुक फैब्रिक वाले कपड़े नहीं सुखाने चाहिए। सवाल- क्या आयरन करने से कपड़ों की नमी खत्म हो जाती है? जवाब- हल्की नमी कम हो सकती है, लेकिन पूरी तरह गीले कपड़ों को सिर्फ आयरन से सुखाना ठीक नहीं है। सवाल- कपड़े पूरी तरह सूखे हैं या नहीं, ये कैसे पहचानें? जवाब- जब कपड़े छूने पर ठंडे या नम महसूस न हों और उनमें सीलन या स्मेल न हो, तो समझें कि कपड़े अच्छी तरह सूख गए हैं। सवाल- क्या बारिश में फैब्रिक सॉफ्टनर यूज करना चाहिए? जवाब- सीमित मात्रा में कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा इस्तेमाल से कुछ कपड़ों को सूखने में ज्यादा समय लग सकता है। सवाल- क्या रात भर कपड़े बाहर टंगे छोड़ देना ठीक है? जवाब- नहीं, रात की नमी से कपड़े फिर से गीले हो सकते हैं और उनमें सीलन की स्मेल आ सकती है। सवाल- मानसून में वॉशिंग मशीन का स्पिन मोड कितने पर रखें? जवाब- स्पिन मोड जितना हाई होता है, कपड़े उतनी जल्दी सूखते हैं। डिटेल नीचे ग्राफिक में देखें- सवाल- क्या ज्यादा डिटर्जेंट यूज करने से स्मेल बढ़ती है? जवाब- हां, ज्यादा डिटर्जेंट पूरी तरह धुल नहीं पाते और कपड़ों में रेजिड्यू (साबुन के अवशेष) छोड़ते हैं। यह अवशेष नमी के साथ मिलकर बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। इससे कपड़ों में सीलन जैसी स्मेल आने लगती है। ……………………………………. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- ऑफिस वर्कर्स के लिए मानसून एसेंशियल्स लिस्ट:बैग में रखें ये 14 चीजें, लैपटॉप-डॉक्यूमेंट्स सेफ रखने के आसान टिप्स बारिश के मौसम में ऑफिस जाना अक्सर चुनौती बन जाता है। अचानक तेज बारिश, सड़कों पर जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम के कारण सफर मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सिर्फ छाता लेकर घर से निकलना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कुछ तैयारियां भी जरूरी हैं। बारिश के मौसम में घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपके बैग में ये चीजें जरूर होनी चाहिए। इससे आप कई छोटी-बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.