Hot Topics

लॉर्ड्स विमेंस टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में:लंच तक 365 रन की बढ़त हुई; यस्तिका शतक से 9 रन दूर

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट में भारत ने तीसरे दिन लंच तक मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली है। टीम ने दूसरी पारी में 67 ओवर में 4 विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। भरत की बढ़त 365 रन की हो गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया 91 रन बनाकर नाबाद हैं और अपने पहले टेस्ट शतक से सिर्फ 9 रन दूर हैं। उनके साथ दीप्ति शर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने दिन की शुरुआत 154/1 से की थी, लेकिन पहले सेशन में स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर के विकेट गंवाए। इसके बावजूद यस्तिका ने एक छोर संभाले रखा और टीम की बढ़त 350 रन के पार पहुंचा दी। भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 170 रन पर सिमट गई थी। यस्तिका ने संभाली पारी यस्तिका भाटिया ने 139 गेंदों पर नाबाद 91 रन बनाए हैं। उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ बेहतरीन फुटवर्क और तेज गेंदबाजों के खिलाफ शानदार स्ट्रेट ड्राइव खेलकर भारतीय पारी को मजबूती दी। अब वे अपने करियर के पहले टेस्ट शतक के बेहद करीब हैं। स्मृति ने लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक ओपनर स्मृति मंधाना ने 130 गेंदों पर 70 रन बनाए। हालांकि दिन की शुरुआत में ही वे लॉरेन बेल की गेंद पर विकेटकीपर एमी जोन्स को कैच दे बैठीं। पहली पारी में भी स्मृति ने 83 रन की शानदार पारी खेली थी। बेल और एक्लेस्टोन ने दिलाई इंग्लैंड को सफलता इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल ने स्मृति मंधाना (70) और जेमिमा रोड्रिग्स (3) को आउट किया। वहीं, सोफी एक्लेस्टोन ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (16) को एलबीडब्ल्यू किया। ऑन-फील्ड अंपायर ने पहले आउट नहीं दिया था, लेकिन DRS में फैसला इंग्लैंड के पक्ष में गया। ——————————-
मैच की यह खबर भी पढ़ें…
लॉर्ड्स टेस्ट- भारत को 115 रन की बढ़त लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 170 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 115 रन की बढ़त मिली। टीम ने 285 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.